Log in
Sign up for FREE
arrow_back
Library

प्रथम आवधिक - परीक्षा, ( 2 020 - 2021 ) हिंदी - कक्षा : VIII अ

star
star
star
star
star
Last updated over 5 years ago
36 questions
0
0
0
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
1
2
2
2
5
Question 1
1.

- नाम -

Question 2
2.

कक्षा - वर्ग -

Question 3
3.

रोल नम्बर -

Question 4
4.

खंड - क निम्न लिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए - बचपन में बालक अबोध होता है | उसे अच्छे - बुरे की पहचान नहीं होती उसका मन शीशे की तरह स्वच्छ होता है |दूसरे की संगति में उनके कार्यो का अनुकरण करता है |यदि वह अच्छी संगति में रहता है तो उस पर अच्छे संस्कार पड़ जाते हैं और यदि बुरी संगति में रहता है तो उसकी आदतें बुरी पड़ जाती हैं |हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हम निरंतर अच्छे चरित्रवान एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों की संगति में रहें |यह ध्यान रखना चाहिए कि कुसंगति का प्रभाव अधिक तीव्रता के साथ होता है |झूठे और स्वार्थी व्यक्ति दूसरों पर अपना दुष्प्रभाव डालने का भरसक प्रयास करते हैं |हमें इनसे दूर रहना चाहिए |उन लोगों का साथ सदैव कष्टदायी सिद्ध होता है |संगति में दुष्ट स्वभाव का व्यक्ति भी सुधर जाता है |महात्मा बुद्ध की संगति में आकर दुष्ट अंगुलिमाल ने नरहत्या को त्याग दिया |इसी प्रकार डाकू वाल्मीकि का उद्धार भी सत्संगति के कारण हुआ |वे बाद में महान कवि बने और रामायण जैसे ग्रन्थ की रचना कर सके | ( I ) बचपन में बालक का मन कैसा होता है ?

Question 5
5.

( II )हमें कैसे व्यक्तियों की संगति करनी चाहिए ?

Question 6
6.

( III ) हमें कैसे व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए ?

Question 7
7.

( IV ) "रामायण " ग्रन्थ की रचना किसने की ?

Question 8
8.

( V ) - इस गद्यांश से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

Question 9
9.

खंड - ख ' "कोमल - गात" में गात शब्द ______ है |

Question 10
10.

निम्नलिखित में से कौन - सा शब्द भाव वाचक संज्ञा है |

Question 11
11.

विशेषण के कितने भेद होते हैं ?

Question 12
12.

कौन - सा शब्द जल का पर्यायवाची है ?

Question 13
13.

कौन - सा शब्द "गाँव" की बोली का नहीं है ?

Question 14
14.

"हार" शब्द का अर्थ है -

Question 15
15.

उचित विकल्प के द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए - बस _____ अधिकांश शीशे टूटे हुए थे |

Question 16
16.

तीन बेर खाती ते वे तीन बेर खाती हैं - पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है -

Question 17
17.

जो संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति ,वस्तु ,स्थान आदि की पूरी जाति का बोध कराते हैं ,उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं |

Question 18
18.

"महान - आदमी" में महान शब्द क्या है -

Question 19
19.

खंड - ग काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
अभी न होगा मेरा अंत
अभी -अभी ही तो आया है
मेरे वन में मृदुल वसंत
अभी न होगा मेरा अंत
हरे - हरे ये पात
डालियाँ - कलियाँ ,कोमल गात |

1- उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं ?

Question 20
20.

इस कविता के कवि का नाम क्या है ?

Question 21
21.

'जीवन' में वसंत का आना का क्या भाव है ?

Question 22
22.

कवि बार - बार यह क्यों कहता है - 'अभी न होगा मेरा अंत '

Question 23
23.

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के उत्तर लिखिए - बदलू मनिहार था | चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा था और वह वास्तव में बहुत सुन्दर चूड़ियाँ बनाता था |उसकी बनाई हुई चूड़ियों की खपत भी बहुत थी |उस गाँव में तो सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई हुई हीचूड़ियाँ पहनती थीं |आस - पास के गाँवों के लोग भी उनसे चूड़ियाँ ले जाते थे |पर वह कभी भी चूड़ियों को पैसों से बेचता न था |उसका अभी तक वस्तु - विनिमय का तरीका थाऔर लोग अनाज के बदले उससे चूड़ियाँ ले जाते थे | 1 - बदलू का पैतृक पेशा क्या था ?

Question 24
24.

उसकी चूड़ियाँ कौन पहनता था ?

Question 25
25.

'वस्तु - विनिमय' का तरीका क्या होता है ?

Question 26
26.

क्या बदलू पैसों से चूड़ियाँ बेचता था ?

Question 27
27.

विकल्प के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए - 'बस की यात्रा' पाठ में असहयोग आन्दोलन का प्रयोग क्यों हुआ है ?

Question 28
28.

'सविनय अवज्ञा 'आन्दोलन क्या था ?

Question 29
29.
Question 30
30.
Question 31
31.

दो बात कही दो बात सुनी का क्या अर्थ है -

Question 32
32.

बदलू ने लाख की चूड़ियाँ बनाना क्यों बंद कर दिया ?

Question 33
33.

निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर 'भारत की खोज' पुस्तक के आधार पर दीजिए - भारत के अतीत के बारे में जानने के लिए नेहरूजी ने किन - किन माध्यमों का सहारा लिया ?

Question 34
34.

अहमद नगर किले में नेहरूजी अपना शौक पूरा करने के लिए क्या काम करने लगे ?

Question 35
35.

इतिहास लेखन के विषय में इतिहासकार गेटे का क्या कहना है ?

Question 36
36.

ऑनलाइन कक्षा के विषय में बताते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखिए |